#बस्ती_न्यूज
रुधौली तहसील क्षेत्र के पलान गांव में बुधवार को एक बड़े ऋण बकाएदार के खिलाफ कुर्की अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार नीरज सिंह और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, मझौवामीर शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। इस अभियान में राजस्व टीम के क्षेत्रीय अमीन राम अभिलाष, ब्रह्मदेव त्रिपाठी, असदुल्लाह खान, संग्रह अनुसेवक कृष्ण चंद्र पाठक और लेखपाल सुनील कुमार ने सक्रिय सहयोग दिया। कुर्की की यह कार्रवाई ग्राम पलान, पोस्ट मझौवामीर, जिला बस्ती निवासी राम सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह के खिलाफ की गई। यह कार्रवाई उनके बकाया खातों की वसूली के उद्देश्य से की गई थी। नायब तहसीलदार नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बैंक के बकाएदार राम सिंह द्वारा लगभग पौने चार लाख रुपये का ऋण समय पर चुकाने में विफल रहने के कारण उनके गन्ने की फसल सहित खेत पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बैंक के बड़े बकाएदार पर कुर्की की कार्रवाई:रुधौली में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गन्ने की फसल कुर्क
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












