#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुपगढ़ में एक विशाल ‘आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। प्राथमिक विद्यालय रुपगढ़ में आयोजित इस शिविर में विक्रमजोत सीएचसी प्रभारी डॉ अतुल सिंह औरअनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श और निदान की सुविधा मिली। इसमें खून की मुफ्त जांच, बीपी और शुगर की जांच, वजन और लंबाई की माप जैसी सेवाएं उपलब्ध थीं। शिविर में मुफ्त एक्स-रे की सुविधा भी प्रदान की गई। इसके साथ ही, मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें इलाज में आर्थिक सहायता मिली। शिविर के आयोजकों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था। उन्होंने रुपगढ़ क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने और अपने स्वास्थ्य की जांच कराने का आग्रह किया था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुपगढ़ में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर:ग्रामीणों को मिली मुफ्त जांच और परामर्श की सुविधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












