Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ थाने में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’:महिलाओं को कानून का पाठ पढ़ाया, सुरक्षा और...

शोहरतगढ़ थाने में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’:महिलाओं को कानून का पाठ पढ़ाया, सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी


शोहरतगढ़ थाना में रविवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र के बुढ़नइया में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट समेत महिला संबंधित अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए और पीड़िताओं की काउंसलिंग भी की गई। कार्यक्रम में मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए और बताया गया कि प्रदेश के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित हैं, जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, एम्बुलेंस 108, अग्निशमन 101, एल्डर हेल्पलाइन 14567 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। इसके अलावा नए कानून, लिंगानुपात, बाल विवाह, लैंगिक शोषण और जनसंख्या अनुपात जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। सम्मेलन में 30 महिलाएं और 20 बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप निरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, महिला कांस्टेबल शोभा भारती और उर्मिला का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments