Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घूरेपुरवा में कुएं में गिरा बैल:बजरंग दल और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू...

घूरेपुरवा में कुएं में गिरा बैल:बजरंग दल और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान, सकुशल निकाला


बहराइच के मिहींपुरवा विकासखंड स्थित घूरेपुरवा गांव में रविवार को एक बैल कुएं में गिर गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मदद से चलाए गए रेस्क्यू अभियान के बाद बैल को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा घूरेपुरवा में यह घटना हुई। बैल असावधानीवश एक खुले कुएं में जा गिरा। कुआं काफी गहरा होने के कारण बैल खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था। बैल के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने तत्काल बजरंग दल के प्रखण्ड सह संयोजक कृष्णा पाण्डेय को सूचना दी। सूचना मिलते ही कृष्णा पाण्डेय और प्रखण्ड संयोजक राम सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बिना देर किए पानी इंजन की व्यवस्था करवाई। करीब एक घंटे तक लगातार कुएं में पानी भरकर कड़ी मशक्कत के बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रखण्ड सह संयोजक कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि बेजुबान जानवरों की जान बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों की सूझबूझ और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक जान बचने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बजरंग दल से प्रखण्ड संयोजक राम सिंह, प्रखण्ड सह संयोजक कृष्णा पाण्डेय, समाजसेवी राम खेलवान पाल, अंजनी कुमार, आदर्श जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments