Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बनकटी नगर पंचायत को मिला हाइड्रोलिक स्काई लिफ्ट वाहन:विकास कार्यों को मिलेगी...

बनकटी नगर पंचायत को मिला हाइड्रोलिक स्काई लिफ्ट वाहन:विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, काम करने में सुविधा मिलेगी

#बस्ती_न्यूज

बनकटी नगर पंचायत को एक नया हाइड्रोलिक स्काई लिफ्ट वाहन मिला है। रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में इस वाहन का विधिवत पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता इंजीनियर अरविंद पाल के निर्देशानुसार नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी ने वाहन का पूजन किया। यह हाइड्रोलिक स्काई लिफ्ट वाहन क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और रखरखाव जैसे कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से ऊंचाई से संबंधित अन्य कार्यों को भी अधिक सुरक्षित और सुचारु ढंग से पूरा किया जा सकेगा। इससे कर्मचारियों को ऊंचाई पर काम करने में सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह वाहन नगर क्षेत्र की जनसुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसे बनकटी में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस हाइड्रोलिक स्काई लिफ्ट वाहन के उपयोग से स्ट्रीट लाइटों और अन्य आवश्यक कार्यों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा, जिससे नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular