#बस्ती_न्यूज
बस्ती के महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा मेडिकल कॉलेज ने आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मरीजों के इलाज का निर्धारित लक्ष्य पार कर लिया है। कॉलेज ने पिछले महीने 138 मरीजों के लक्ष्य के मुकाबले 282 जरूरतमंद मरीजों का सफल उपचार किया। यह उपलब्धि अस्पताल प्रशासन की सक्रिय निगरानी और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में तेजी आई है। अस्पताल के सभी प्रमुख विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र मरीजों को समय पर योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इसी के चलते आयुष्मान के तहत इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बस्ती मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक हॉस्पिटल कैली में वर्तमान में 10 विभागों में आयुष्मान योजना के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अब प्रत्येक अन्य विभागों में पांच-पांच बेड का आयुष्मान क्रिटिकल वार्ड विकसित करने की तैयारी चल रही है। इन क्रिटिकल वार्डों में हड्डी रोग, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मेडिसिन तथा अन्य गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) वार्ड शुरू होने से गंभीर मरीजों को भी बेहतर चिकित्सकीय देखरेख मिल रही है। फरवरी माह के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आयुष्मान योजना के तहत हड्डी रोग विभाग में 76, जनरल सर्जरी में 13, स्त्री एवं प्रसूति (गाइनी) विभाग में 129 तथा मेडिसिन विभाग में 276 मरीजों का उपचार किया गया। अन्य विभागों में भी पात्र मरीजों को लगातार योजना का लाभ दिया जा रहा है। एम एस डां विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया जनवरी से पहले प्रदेश में खुले नये मेडिकल कॉलेजों में हमारी गिनती बहुत निचे होती थी। इस समय बस्ती मेडिकल कॉलेज प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, मेडिकल कॉलेज अब आयुष्मान योजना के तहत 500 मरीजों के उपचार का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए सभी 10 विभागों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और क्रिटिकल वार्ड की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गंभीर बीमारियों का बेहतर और पूरी तरह निशुल्क उपचार मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध कराया जा सके। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि सरकार के दिए गए आदेशों को पूरी तरह लागू किया गया है, अस्पताल के हड्डी विभाग में कुल्हा रिप्लेस, जोड़ प्रत्यारोपण, आर्थोस्कोपी, स्पाइना सर्जरी, फैक्चर रिपेयरिंग,जनरल सर्जरी में , पथरी,टियूमर, एक्सीडेंटल, आंत का का आपरेशन ,आंख की लेन्स बदलना, महिलाओं कानारमल एवं सीजेरियन डिलीवरी सहित अन्य गंभीर बिमारियों का इलाज होता है । आयुष्मान मित्र बढ़ाया जा रहा है, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के पास जा कर पात्रोंको एक्टीव करेंगे, आयुष्मान कार्ड, लाल कार्ड , सत्तर वर्ष से अधिक उम्र वाले रोगियों का आयुष्मान बना कर इलाज किया जाएगा, आने वाले समय में भर्ती आयुष्मान मरीजों की अलग व्यवस्था रहेगी ।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती मेडिकल कॉलेज ने आयुष्मान लक्ष्य पार किया:138 के मुकाबले 282 मरीजों का मुफ्त इलाज किया
RELATED ARTICLES












