Homeउत्तर प्रदेशबस्ती की खुशी वर्मा का जूनियर नेशनल खो-खो में चयन:उत्तर प्रदेश टीम...

बस्ती की खुशी वर्मा का जूनियर नेशनल खो-खो में चयन:उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने कटक जाएंगी


बस्ती की खुशी वर्मा का जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक ओडिशा के कटक में आयोजित की जाएगी। खुशी वर्मा जनपद बस्ती की होनहार खिलाड़ी हैं। ग्राम गोपालापुर, पोस्ट दुबौली दुबे निवासी पतिराम वर्मा की पुत्री खुशी ने श्रीमती फुलबास सिंह रॉयल साइंस एकेडमी, कोयलपुरा में कक्षा 9 में प्रवेश लेने के बाद खो-खो का अभ्यास शुरू किया था। उन्होंने लगभग तीन राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। यह चयन उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। खुशी ने इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा दी है। उनके पिता किसान और माता गृहिणी हैं। खुशी का चयन बिजनौर में 21 से 23 मार्च को आयोजित जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम के लिए हुआ था। खुशी वर्मा आज मनवर संगम से प्रयागराज पहुंचेंगी। वहां से वह उत्तर प्रदेश टीम के साथ ट्रेन द्वारा कटक के लिए रवाना होंगी। टीम के साथ कोच विनोद पटेल (प्रयागराज), विक्की गुप्ता (बिजनौर), यूपी खो-खो संगठन के संयुक्त सचिव मुकुल कुमार जटलान और एक महिला कोच भी रहेंगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी, समस्त शिक्षकगण, विद्यालय प्रबंधक, जिला खो-खो संघ के सचिव राम सिंह, मंडलीय संयोजक रणधीर सिंह, अखिलेश सिंह, जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, प्रभाकर रंजन ओझा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव सहित सभी खेल प्रेमियों ने खुशी वर्मा को शुभकामनाएँ दी हैं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments