विशेश्वरगंज विकासखंड के राजस्व ग्राम सेमरौना में द आर्ट ऑफ लिविंग के ‘प्रोजेक्ट भारत’ अभियान के तहत एक नव चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन सेवा योद्धा प्रशिक्षक और युवाचार्य प्रशिक्षक डॉ. विद्यानंद गिरी ने किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ. विद्यानंद गिरी ने स्वस्थ जीवनशैली, योग, प्राणायाम और मानसिक संतुलन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस दौरान भविष्य के जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से एक ग्राम प्रतिनिधि का भी चयन किया गया। कार्यक्रम में रामबरन तिवारी, सुशील कुमार गौतम, रामपति गौतम और वेद प्रकाश तिवारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
सेमरौना में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर:ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, योग-प्राणायाम का महत्व बताया
Recent Comments
on Hello world!












