महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक सभागार में महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना था। ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा दिलाना और समाज में जागरूकता फैलाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षित और जागरूक बेटियां ही समाज तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद, एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र पाठक, आभा, शुभम पांडे, अमरिंदर पांडे, छोटेलाल और रविकांत सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लक्ष्मीपुर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम:महिलाओं को सशक्त बनाने और शिक्षा के प्रति किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












