Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में 24 अगस्त से सजेगा भक्ति का झूला:पांच दिवसीय झूलोत्सव में...

सिसवा में 24 अगस्त से सजेगा भक्ति का झूला:पांच दिवसीय झूलोत्सव में पूर्वांचल के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद


सिसवा विकासखंड के ग्रामसभा बड़हरा महंत स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मठ में पांच दिवसीय झूलोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह धार्मिक आयोजन श्रावण शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक चलेगा, जिसकी शुरुआत 24 अगस्त को होगी और समापन 28 अगस्त को होगा। इस दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ के दर्शन का अवसर मिलेगा। झूलोत्सव के पहले दिन मठाधीश महंत संकर्षण रामानुज दास और मठ के उत्तराधिकारी बृजेश रामानुज दास की अगुवाई में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा को रेशमी वस्त्रों, आभूषणों और रत्नजड़ित चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। प्रतिदिन रात आठ बजे शंखनाद, घंटे और नगाड़ों की गूंज के बीच भगवान जगन्नाथ की महाआरती होगी। इसके बाद प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झूलोत्सव की प्रसिद्धि को देखते हुए इस वर्ष पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पूर्णिमा के दिन नीलाद्रि महोदय पद्धति से विशेष पूजा और आरती के साथ पांच दिवसीय झूलोत्सव का समापन होगा। प्राचीन जगन्नाथ मठ की स्थापना वर्ष 1786 में चैत्र मास में हुई थी। मठ के वर्तमान आठवें मठाधीश महंत संकर्षण रामानुज दास के अनुसार, करीब 240 वर्ष पूर्व जगन्नाथपुरी, उड़ीसा से वैष्णव संत रामानुज दास अपने शिष्यों के साथ नारायण मुक्ति धाम नेपाल की यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान उन्होंने बड़हरा महंथ में रात्रि विश्राम किया। मान्यता है कि उसी रात भगवान जगन्नाथ ने स्वप्न में दर्शन देकर इसी स्थल पर निवास करने की इच्छा प्रकट की थी। भगवान की इच्छा को आदेश मानकर संत रामानुज दास ने तपस्या की और पैदल जगन्नाथपुरी पहुंचे। वहां से भगवान जगन्नाथ का विग्रह लाकर विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। तभी से यह मठ क्षेत्र में आस्था और वैष्णव परंपरा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular