HomeHealth & Fitnessवायरल ऑडियो के बाद बड़ा एक्शन! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ...

वायरल ऑडियो के बाद बड़ा एक्शन! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का दरोगा सस्पेंड

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक गुड्डू प्रसाद को सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो-वीडियो क्लिप के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। क्लिप में उन पर एक धोखाधड़ी के मामले की विवेचना के दौरान अभियुक्त पक्ष से धनराशि मांगने के आरोप लगे हैं।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की प्रारंभिक जांच में यह मामला थाना रहीमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 59/2026 (धारा 420/406) की विवेचना से जुड़ा प्रतीत हुआ। आरोप है कि विवेचना के दौरान अभियुक्त पक्ष के पैरवीकारों से पैसे की मांग की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उपनिरीक्षक गुड्डू प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अलीगंज को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments