Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खैरा बौंडी मार्ग पर बड़ा गड्ढा:परसपुर के पास ग्रामीणों ने दुर्घटना रोकने...

खैरा बौंडी मार्ग पर बड़ा गड्ढा:परसपुर के पास ग्रामीणों ने दुर्घटना रोकने को लगाई बल्ली


खैरा बौंडी मार्ग पर ग्राम परसपुर के पास सड़क के बीच में एक बड़ा गड्ढा बन गया है। संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए ग्रामीणों ने गड्ढे के बीचों-बीच एक बल्ली लगा दी है। यह ग्रामीणों द्वारा किया गया एक अस्थायी चेतावनी का इंतजाम है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह गड्ढा बरसात के कारण बना है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में इस गड्ढे के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह से बात की गई। उन्होंने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह स्थान नौशहरा क्षेत्र में आता है। हालांकि, परसपुर ग्रामवासी ज्ञानेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह और रामू सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह जगह परसपुर गांव में ही आती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments