Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में बाइक पुल से टकराई:दावत से लौट रहे युवक की मौत,...

इकौना में बाइक पुल से टकराई:दावत से लौट रहे युवक की मौत, तीन घायल


श्रावस्ती जनपद के इकौना-भिनगा मार्ग पर गुरुवार रात एक सड़क हादसा हो गया। भोजपुर के पास पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार चार लोगों में से एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, थाना इकौना क्षेत्र के मनोहरापुर निवासी दद्दन, हग्गू उर्फ शेर अली, 10 वर्षीय शहजाद और भोजपुर निवासी राजू एक ही बाइक पर सवार थे। ये सभी टंडवा महंत में बकराईद की दावत से लौट रहे थे। भोजपुर के पास अचानक बाइक असंतुलित हो गई और सीधे पुल से जा भिड़ी। हादसे में राजू, शेर अली और मासूम शहजाद घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद दद्दन मौके से फरार हो गया। इसी दौरान भिनगा से इकौना की ओर जा रहे क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने घायलों को तत्काल अपने वाहन से जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजू की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच में हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments