HomeHealth & Fitnessभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप्र भाजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने उनका अमौसी हवाई अड्डे पर स्वागत किया। उनके स्वागत काे लेकर राजधानी लखनऊ को भव्य तरीके से सजाया गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्रियों, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने होर्डिंग लगाकर नितिन नवीन का स्वागत कर रहे हैं। कृष्णा नगर मोड़ से यूपी बीजेपी ऑफिस तक होगा भव्य रोड शो शुरू हो गया है। आज भाजपा अध्यक्ष उप्र भाजपा की नवगठित टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

नितिन नवीन मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, भाजपा सांसद एवं विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में उप्र की कोर कमेटी की बैठक भी होगी। आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा कर रणनीति बनेगी। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कई प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments