Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में CNG सिलेंडर लदी DCM में ब्लास्ट:चालक ने कूदकर बचाई जान,...

बस्ती में CNG सिलेंडर लदी DCM में ब्लास्ट:चालक ने कूदकर बचाई जान, 220 सिलेंडर से मचा हड़कंप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सीएनजी सिलेंडर लदी एक डीसीएम में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद वाहन से धुएं का गुब्बार उठने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चालक ने खतरा भांपकर डीसीएम से कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 9:50 बजे पीडब्ल्यूडी चीफ ऑफिस के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, सीएनजी सिलेंडर से लदी यह डीसीएम इंडियन ऑयल के आरकेवीके पंप की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल फायर सर्विस तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। 220 कंप्रेसर सिलेंडर मौजूद बताया जा रहा है कि डीसीएम में लगे रेगुलेटर से लगातार गैस का रिसाव हो रहा था। वाहन में करीब 220 कंप्रेसर सिलेंडर मौजूद थे, जिससे मौके पर एक बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। गैस रिसाव की सूचना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। सुरक्षा के इंतजाम किए सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही को रोककर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल, पुलिस और फायर सर्विस की टीम मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ और गैस रिसाव कैसे शुरू हुआ। घटना के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular