Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीएम योगी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:डुमरियागंज में 5 जून को होगा...

सीएम योगी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:डुमरियागंज में 5 जून को होगा आयोजन, बैठक में लिया गया निर्णय


डुमरियागंज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर 5 जून को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में लगेगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर पिछले पांच वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष भी 5 जून, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाहपुर के हिन्दू भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। शिविर को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments