Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बीएसए ने मूडघाट विद्यालय में नई पुस्तकें बांटीं:वार्षिकोत्सव में बच्चों को मिलीं...

बीएसए ने मूडघाट विद्यालय में नई पुस्तकें बांटीं:वार्षिकोत्सव में बच्चों को मिलीं नई किताबें, दिखा उत्साह


बस्ती के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मूडघाट में वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण और प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनूप कुमार तिवारी ने बच्चों को नई पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुनील कुमार त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बीएसए ने बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए परीक्षाफल के साथ-साथ नए शैक्षिक सत्र की पाठ्यपुस्तकें बांटीं। नई किताबें पाकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले 37 छात्र-छात्राओं को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 15 मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्या ज्ञान एवं सर्वोदय विद्यालय के लिए चयनित विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान दिया गया। बीएसए ने “स्कूल चलो अभियान” के तहत नवीन शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए 30 नए बच्चों का नामांकन किया और उन्हें स्टेशनरी व पुस्तकें प्रदान कीं। उन्होंने विद्यालय में हुए नए कक्ष निर्माण की सराहना करते हुए भविष्य में विद्यालय को कक्षा 8 तक उच्चीकृत करने का आश्वासन भी दिया। जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बताया, जबकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परशुराम ने विद्यालय को ग्राम पंचायत का गौरव कहा। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका आराधना श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments