Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरित:मेधावी छात्रों को मेडल और...

नानपारा सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरित:मेधावी छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र से नवाजा गया


नानपारा स्थित राम नारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार शैलेश अवस्थी थे। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर जिला प्रचारक अजय, प्रांतीय प्रमुख उत्तम कुमार मिश्रा, संकुल प्रमुख विजय बहादुर, अध्यक्ष सुरेश दत्त शुक्ला और प्रबंधक ओम प्रकाश गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार मिश्रा ने किया, जबकि विद्या श्रीवास्तव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी इस दौरान सम्मानित किया गया। इनमें अरुण ‘अ’ से अमरेश प्रजापति (1218/1400), अरुण ‘ब’ से शाश्वत द्विवेदी (1269/1400), उदय ‘अ’ से तेजस्व अवस्थी (1205/1400), उदय ‘ब’ से वैभव कश्यप (1206/1400), प्रभात ‘अ’ से जयवीर (1351/1400), प्रभात ‘ब’ से आयुष मौर्य (1189/1450) शामिल थे। इसी प्रकार, प्रथम कक्षा से राज वर्मा (1712/1000), द्वितीय कक्षा से हरिओम (1668/1800), त्यम्ब मरेशिया (1872/2000) और अबिता गुप्ता (1872/2000), तृतीय कक्षा से हमजा (1680/2000), पंचम कक्षा से किंजल सिंह सोनी (1777/2000), षष्ठ कक्षा से नैनिक तिवारी (1769/2000), सप्तम कक्षा से रिचा विश्वकर्मा (1566/2000), अष्टम कक्षा से नंदिनी वर्मा (1718/2000), नवम कक्षा से मोहित कुमार वर्मा (829/1020) और एकादश कक्षा से प्रियंका सोनकर (665/1000) ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी, गजेंद्र मणि मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेंद्र प्रकाश मित्तल, जसवंत कुमार मिश्रा, धर्मराज पांडे, अजय द्विवेदी, अधिवक्ता नीरज गौड़, उत्तम कुमार मिश्रा और विद्यालय के शिक्षकगण जैसे हनुमान सिंह, बैकुंठ नाथ अवस्थी, अवधेश कुमार गुप्ता, मदन लाल मिश्रा, सुरेंद्र भूषण मिश्रा, श्रीमती रेनू शुक्ला, श्रीमती दिव्या पांडे, वर्णिका सोनी और प्रज्ञा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments