Homeदेश (National)'नई पीढ़ी सवाल पूछती है', CJP के प्रदर्शन के बीच युवाओं पर...

‘नई पीढ़ी सवाल पूछती है’, CJP के प्रदर्शन के बीच युवाओं पर क्या बोले मोहन भागवत?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में चल रहे इस विरोध-प्रदर्शन के बीच RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान सामने आया है। संघ प्रमुख का कहना है कि आज की नई पीढ़ी से संवाद की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि नई पीढ़ी हर बात पर सवाल पूछती है और उन्‍हें तर्क से समझाना पड़ता है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली मे ‘विश्व मांगल्य सभा’ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बाते कही हैं। उन्होंने अपने इस संबोधन में युवाओं, परिवार और संस्कृति को लेकर भी संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो से आना चाहते हैं जंतर मंतर? 18 मेट्रो स्टेशन बंद, देखिए लिस्ट

युवाओं को लेकर क्या बोले संघ प्रमुख?

संघ प्रमुख मोहन भागवत का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर CJP का आंदोलन चर्चा में है। उन्होंने दिल्ली मे ‘विश्व मांगल्य सभा’ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब हम युवा थे, तो वह दौर आज्ञा मानने का था। अब ऐसा नहीं है। नई पीढ़ी सवाल पूछती है। हमें उन्हें तर्क समझाना होगा। हमें उन्हें बहुत प्यार देना होगा। हमें उनके साथ समय बिताना होगा। हमें उनसे बातचीत करनी होगी। आजकल परिवारों के भीतर भी बातचीत बंद हो गई है।’

मोहन भागवत बीते शुक्रवार को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में विश्वमांगल्य सभा की ओर से आयोजित ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर जागरूकता सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

देवताओं को लेकर बच्चों के सवालों का दिया उदाहरण

संघ प्रमुख ने कहा कि नई पीढ़ी हर चीज में तर्क ढूंढती है और चर्चा में विश्वास रखती है, हुक्म चलाने में नहीं। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी बच्चे, खासकर विदेश में ये सवाल पूछते हैं कि इस देवता का चेहरा बंदर जैसा क्यों है और इस देवता का चेहरा हाथी जैसा क्यों है? वे घर आकर ये सवाल पूछते हैं, लेकिन माता-पिता को नहीं पता होता। यह पाठ्यपुस्तकों का हिस्सा होना चाहिए, हालांकि बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।’

यह भी पढ़ें: 2 मांगों पर सहमति, इस्तीफे पर टकराव, CJP-सरकार में कैसे बनेगी बात?

कई बड़े नेता और महिला सांसद रहे मौजूद

उनके साथ इस कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता और महिला सांसद मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमार भी अग्रिम पंक्ति में भाजपा सांसदों कंगना रनौत, स्वाति मालीवाल और बंसुरी स्वराज के साथ बैठी थीं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा और हरदीप पुरी की पत्नी लक्ष्मी पुरी भी मौजूद थीं।

इसके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, जिन्होंने एक दिन पहले छात्रों के विरोध प्रदर्शन और युवाओं से निपटने के तरीके पर चिंता व्यक्त की थी। वह भी इस खास कार्यक्रम में उपस्थित थे।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments