महराजगंज में नगर पंचायत आनंदनगर के निराला नगर निवासी युवा अधिवक्ता अजीत मणि त्रिपाठी को पूर्वोत्तर रेलवे ने महराजगंज स्थित जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों के लिए अपना पैनल अधिवक्ता (रेलवे काउंसिल) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद अजीत मणि त्रिपाठी अब जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में पूर्वोत्तर रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे रेलवे के पक्ष में या रेलवे के विरुद्ध दायर होने वाले मामलों में न्यायालय के समक्ष प्रभावी पैरवी करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के उप महाप्रबंधक (विधि) कार्यालय से इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। यह नियुक्ति रेलवे बोर्ड के निर्देशों और विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम फीस अनुसूची के तहत निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार की गई है। उप महाप्रबंधक (विधि) उदय प्रताप सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए अजीत मणि त्रिपाठी से निर्धारित अवधि के भीतर स्वीकृति-पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। अजीत मणि त्रिपाठी की इस नियुक्ति पर पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, सिविल कोर्ट बार अध्यक्ष प्रेम सिंह, विनीत मणि, अरविन्द मिश्र, सनत त्रिपाठी, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, मंत्री सतीश चंद्र दुबे, मृत्युंजय शुक्ल, अरविन्द उपाध्याय, सुनील मणि, उमाकांत विश्वकर्मा, राममनोहर मिश्र, मनोज मिश्र, संदीप श्रीवास्तव, महिमा पाठक, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, शमशाद अली खान और मो हई खां सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अजीत मणि त्रिपाठी बने पूर्वोत्तर रेलवे के पैनल अधिवक्ता:महराजगंज में जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से करेंगे पैरवी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












