HomeUncategorizedस्वतंत्रता दिवस पर डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर अधीनस्थ...

स्वतंत्रता दिवस पर डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

गोंडा/श्रावस्ती ।80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय गोण्डा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। डीआईजी श्री अशोक कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही गई।इस दौरान गोपनीय सहायक श्री राकेश कुमार मौर्य, पेशकार श्री जयप्रकाश सिंह, पीआरओ श्री अमित कनौजिया, प्रधान लिपिक अशोक समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular