Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज - 21 शीशी बंटी-बबली ब्रांड शराब संग तस्कर गिरफ्तार, ठूठीबारी पुलिस...

महराजगंज – 21 शीशी बंटी-बबली ब्रांड शराब संग तस्कर गिरफ्तार, ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।

ठूठीबारी (महराजगंज): सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ठूठीबारी पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 21 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कड़जा गांव निवासी राधेश्याम चौधरी (55) पुत्र इन्द्रजीत को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 21 टेट्रा पैक देशी शराब (बंटी-बबली) बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम (धारा 60/63) के तहत मामला पंजीकृत किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments