Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज में सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम:महिला कल्याण विभाग ने दी मुख्यमंत्री...

महाराजगंज में सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम:महिला कल्याण विभाग ने दी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला सहित कई योजनाओं की जानकारी


महाराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत घोड़हवाँ में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन’ योजना के तहत विष्णु मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इसमें आम जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पम्पलेट और पोस्टर वितरित कर दी गई। महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना जैसी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीता ने व्यक्तिगत साफ-सफाई और खानपान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को धूप से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के सुझाव भी दिए। वालंटियर मोनू गुप्ता ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 1930, 1076, 181, 102, 108 और 112 के उपयोग और महत्व पर चर्चा की। इस जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम सभा के कई लोग उपस्थित रहे, जिनमें दिलीप, रामप्रीत, नुरुल हसन, अली राजा, शकीना, जमीरुनिशा, पूनम देवी और शकुंतला, लक्ष्मीना शामिल थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments