HomeHealth & Fitnessपूर्व महापौर शकुंतला आर्य के निधन पर मनोनीत पार्षद मनोज जैन ने...

पूर्व महापौर शकुंतला आर्य के निधन पर मनोनीत पार्षद मनोज जैन ने जताया शोक

  • 1997-98 में दिल्ली नगर निगम की पहली भाजपा महिला महापौर बनीं

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के मनोनीत पार्षद मनोज जैन ने दिल्ली की पूर्व महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता शकुंतला आर्य के 98 वर्ष की आयु में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मनोज जैन ने कहा कि शकुंतला आर्य भाजपा की संस्थापक पीढ़ी की उन समर्पित नेताओं में थीं, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वर्ष 1997-98 में दिल्ली की पहली भाजपा महिला महापौर के रूप में उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया और महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम की।

उन्होंने कहा कि शकुंतला आर्य का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के प्रति सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन भाजपा परिवार और दिल्ली की सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति है।

मनोज जैन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular