#बस्ती_न्यूज
लालगंज-बाड़ीघाटा मार्ग पर शनिवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकप्रिय ग्राम पंचायत निवासी अशफाक (35) पुत्र गयासुद्दीन के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि लालगंज-बाड़ीघाटा मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। उनका आरोप है कि लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले लालगंज पुल पर भी एक सड़क हादसे में एक बच्चे की जान चली गई थी। उनका आरोप है कि इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत:लालगंज-बाड़ीघाटा मार्ग पर हादसा, आरोपी वाहन पर कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












