दिनांक 30/03/2026 को प्राथमिक विद्यालय झकहिया में नवारंभ उत्सव, बालवाटीका एवं स्कूल अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शारदा संगोष्ठी और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। समारोह में बच्चों को उनके परीक्षा परिणाम के रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष श्री अनूप साहनी और अन्य सदस्यों ने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के अभिभावकों को दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। अपनी-अपनी कक्षा में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पाँच-पाँच बच्चों को रिपोर्ट कार्ड के साथ कलाई घड़ी, ज्योमेट्री बॉक्स, नोटबुक और कलम देकर पुरस्कृत किया गया। शेष बच्चों को रिपोर्ट कार्ड के साथ नोटबुक और कलम देकर उनके भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने नवप्रवेशी बालवाटिका से कक्षा 1 में प्रवेश करने वाले बच्चों की संख्या दर्ज की। उपस्थित गणमान्य लोगों और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। बच्चों के विदाई कार्यक्रम में गुरुजनों और एसएमसी अध्यक्ष ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजय कुमार गुप्ता ने सभी गणमान्य लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के सदस्य श्री अंकुर यादव, विजय चंद, जंगबहादुर, रसोईया और आंगनवाड़ी कार्यकत्री भी उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय झकहिया में नवारंभ उत्सव:बालवाटीका एवं स्कूल अभिनंदन समारोह आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












