लखनऊ। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित ‘वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ’ अभियान के अंतर्गत डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में रविवार को 15,000 पौधों के रोपण के लक्ष्य के साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ जुग्गौर ग्राम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आसपास के ग्राम क्षेत्रों में लगभग 2,000 पौधों के रोपण के साथ हुआ। इसके अतिरिक्त संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए अपने-अपने आवासों पर भी लगभग 2,000 पौधों का रोपण किया।इस वृक्षारोपण अभियान का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर नीलम ,अपर निदेशक,चिकित्सा शिक्षा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।
लोहिया संस्थान में 15 हजार पौधे लगाने का अभियान प्रारंभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












