#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र के रिठिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण मोतिहारी निवासी कुंदन कुमार (पुत्र मोहन सिंह), पंकज कुमार (पुत्र तपस्या सिंह) और कार चालक रितिक कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों दोस्त अयोध्या धाम के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। मृतक कुंदन कुमार के पिता मोहन सिंह ने बताया कि तीनों दोस्त शनिवार को अयोध्या दर्शन के लिए घर से निकले थे। दर्शन के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस और कार की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है। मृतकों में सभी विवाहित थे। कार चालक रितिक की पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। कुंदन कुमार के एक बेटा और दो बेटियां हैं, जबकि पंकज कुमार के भी एक बेटा और एक बेटी है। तीनों युवक गरीब परिवारों से थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवारों पर गहरा संकट आ गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बस-कार भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत का मामला:अयोध्या से लौट रहे थे, दो की मौके पर मौत, तीसरे अस्पताल में तोड़ा दम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












