Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हर्रैया में 11 वर्षीय बालक लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज:गौर थाना क्षेत्र...

हर्रैया में 11 वर्षीय बालक लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज:गौर थाना क्षेत्र से 1 सप्ताह बाद भी नहीं मिला सुराग

#बस्ती_न्यूज

गौर थाना क्षेत्र के गोभिया गांव से 11 वर्षीय बालक हबीबिल्लाह पुत्र जमींरुल्लाह लापता हो गया है। घटना के एक सप्ताह बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति बालक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों ने बताया कि बालक 23 जून की सुबह घर से निकला था। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे पैकौलिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ ऐंपुर स्थित सरकारी नलकूप के पास देखा था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गौर पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बालक की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments