#बस्ती_न्यूज
नगर थाना क्षेत्र के रिठिया स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सेल्समैन का शव 12 मई को मिला था। मृतक की पत्नी ने पेट्रोल पंप मालिक और उसके परिवार पर रुपये के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के कोपिया निवासी जीत नारायण सिंह (42) की पत्नी ज्योति सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके पति शैलेंद्र गुप्ता के पेट्रोल पंप पर वर्षों से सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे। ज्योति सिंह का आरोप है कि शैलेंद्र गुप्ता पिछले 10 वर्षों से उनके पति के वेतन से प्रति माह छह हजार रुपये काट रहे थे, यह कहते हुए कि जरूरत पड़ने पर एक साथ दिए जाएंगे। ज्योति सिंह के अनुसार, उनके पति जीत नारायण ने बस्ती शहर में जमीन खरीदने के लिए अपने जमा रुपये मांगे तो पेट्रोल पंप मालिक ने आनाकानी शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 मई की देर रात शैलेंद्र और उनके परिवार के सदस्यों ने जीत नारायण की मारपीट कर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने ज्योति सिंह की तहरीर के आधार पर शैलेंद्र गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी शैलेंद्र गुप्ता फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गत 12 मई की देर रात करीब 11 बजे पेट्रोल पंप मालिक ने सेल्समैन के सड़क पर पड़े होने की सूचना परिजनों को दी थी। सेल्समैन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पेट्रोल पंप सेल्समैन की हत्या, मालिक पर केस दर्ज:पत्नी ने रुपये के विवाद में हत्या का आरोप लगाया; मालिक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












