नौतनवा में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस ने हूटर और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 39 वाहनों का चालान किया गया, जिनसे कुल 45,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। जिन वाहनों में अवैध रूप से हूटर, फ्लैश लाइट या काली फिल्म लगी पाई गई, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध रूप से हूटर, फ्लैश लाइट और ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान नियमों के विपरीत पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। अभियान के दौरान पुलिस ने मौके पर ही कई वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई। साथ ही, लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में हूटर-ब्लैक फिल्म लगे 39 वाहनों का चालान:पुलिस ने 45,500 रुपये का जुर्माना वसूला, मौके पर फिल्म हटवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












