बृजमानगंज नगर पंचायत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने सोमवार शाम 5 बजे कोल्हुई तिराहे पर अपने निजी खर्च से 100 हेलमेट वितरित किए। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, “सड़क सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। युवा वर्ग अक्सर तेज बाइक चलाता है और हेलमेट नहीं पहनता। इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने निजी खर्च से 100 हेलमेट बांटे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मेरा उद्देश्य चालान कटवाना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। ‘जान है तो जहान है’ के सिद्धांत पर चलते हुए, भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।” इस कार्यक्रम में सभासद झीनाक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, सन्नी रैना, जगदम्बा जायसवाल और यश जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। हेलमेट वितरण कार्यक्रम के दौरान कोल्हुई तिराहे पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमानगंज में नगर अध्यक्ष ने बांटे 100 हेलमेट:सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












