HomeHealth & Fitnessसीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

लखनऊनॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, वाणिज्य शाखा, लखनऊ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रेल कर्मचारियों ने एक बार फिर लखनऊ स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आनंद मिश्रा के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पुन: शाखा मंत्री निर्वाचित किया जबकि अवस्थी को शाखा अध्यक्ष चुना गया।

अधिवेशन के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशनमहामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, लोकतांत्रिक और सक्रिय संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है।  एआईआरएफ महिला चेयरपर्सन प्रवीणा सिंह ने महिला एवं युवा कर्मचारियों की बढ़ती भागीदारी को संगठन की नई ऊर्जा और भविष्य की ताकत बताया।

निर्वाचन प्रक्रिया नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के जोनल सचिव एवं मुख्य चुनाव अधिकारी एसयू शाह की देखरेख में तथा मंडल मंत्री विभूति मिश्रा की देखरेख में लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा रेल कर्मचारियों के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments