श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, श्रावस्ती में आयोजित बैठक के दौरान 01 वैवाहिक/पारिवारिक विवादों का संवाद, काउंसलिंग एवं आपसी समझ के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।
बैठक में प्रभारी उप निरीक्षक महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता, महिला आरक्षी अर्चना रावत की उपस्थिति में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संवेदनशील पहल से पारिवारिक मतभेद दूर हुए और संबंधों में पुनः विश्वास स्थापित हुआ।सुलह उपरांत सभी पक्षों द्वारा भविष्य में आपसी सामंजस्य एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन का आश्वासन दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा* ताकि परामर्श प्रक्रिया स्थायी रूप से सफल बनी रहे और परिवारों में सौहार्द कायम रहे।
सुलह-समझौता विवरण
1.वादी रूबी शुक्ला पत्नी सर्वेश मिश्रा पुत्री राजेश शुक्ला निवासी खडैला दाखिला कमलाभारी थाना गिलौला जिला श्रावस्ती वर्तमान पता ग्राम पांडे पूर्व दाखिला जारकुसहा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
2.प्रतिवादी सर्वेश मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी खडैला दाखिला कमलाभारी थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती












