Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में श्री विष्णु महायज्ञ का समापन:महादेव घुरहू में हवन और भंडारे...

इटवा में श्री विष्णु महायज्ञ का समापन:महादेव घुरहू में हवन और भंडारे का आयोजन


इटवा नगर पंचायत के महादेव घुरहू स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का गुरुवार को समापन हो जाएगा । इस महायज्ञ का समापन हवन और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्य ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि 1 अप्रैल से शुरू हुआ यह विष्णु महायज्ञ 9 अप्रैल को हवन और भंडारे के साथ संपन्न होगा। यज्ञ के संरक्षक विवेक श्रीवास्तव और बाबा रामदास त्यागी ने जानकारी दी कि दिन में हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। मुख्य यजमान सभासद पप्पू गोंड ने सभी भक्तों से अपील की कि यदि उनका कोई दान-दक्षिणा शेष हो तो उसे श्री राम जानकी मंदिर, महादेव घुरहू में पहुंचा दें, ताकि यज्ञ की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। बजरंगी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि महाराजगंज से आए कलाकारों द्वारा भगवान विष्णु की सुंदर झांकी निकाली गई। भक्तों ने भगवान विष्णु की आरती वंदना की और उसके बाद धार्मिक पाठ का भी आयोजन किया गया। प्रधान राजकुमार गुप्ता ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की और मंदिर की साफ-सफाई की देखरेख करते नजर आए। इस अवसर पर रामनिवास विश्वकर्मा, शिवपूजन गुप्ता, शिवमंगल अग्रहरि, शेषमन सोनी, मलिकार विश्वकर्मा, तिलकराम यादव, नंदू यादव, विजय कुमार, राधेश्याम अग्रहरि, जुगनू श्रीवास्तव, पप्पू पटवा, शिवा, पिंटू गुप्ता और विजय कुमार गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments