Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ठूठीबारी में सिलेंडर डिलीवरी में लापरवाही, उपभोक्ताओं ने की शिकायत:पूर्ति निरीक्षक ने...

ठूठीबारी में सिलेंडर डिलीवरी में लापरवाही, उपभोक्ताओं ने की शिकायत:पूर्ति निरीक्षक ने जांच की, आपूर्ति को लेकर दिया आश्वासन


ठूठीबारी क्षेत्र में निचलौल भारत गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर डिलीवरी में लापरवाही का मामला सामने आया है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह ने शनिवार को ठूठीबारी पहुंचकर मामले की जांच की और उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें जोगरा देवी, बसंत कुमार, अशोक वर्मा, नागेंद्र रैनीयार, प्रमिला देवी, अवधेश कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, राजकुमार, रमेश चौधरी, विनोद गुप्ता, राजेश कसौधन, अमरनाथ गौड़, नितेश कुमार, ध्रुव कुमार और सुरेश वर्मा शामिल हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग और ओटीपी प्राप्त होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिए गए, लेकिन डिलीवरी दिखा दी गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि इस लापरवाही के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत गैस की डिलीवरी वाहन पिछले करीब तीन माह से ठूठीबारी क्षेत्र में नियमित रूप से सिलेंडर नहीं पहुंचा रही है। पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह पटेल ने पुष्टि की कि ठूठीबारी क्षेत्र से भारत गैस उपभोक्ताओं की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एजेंसी के खिलाफ पूर्व में ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और विस्तृत जांच के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments