अम्बेडकर नगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ अम्बेडकरनगर सुनीता देवी द्वारा बताया गया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पतियों का रिजेक्ट होने का कारण मुख्य रूप से वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की तारीख, वक्फ का क्रियेशन की तारीख, वक्फनामा/धारा-37/सम्पत्ति से सम्बन्धित राजस्व अभिलेखों अपलोड न किये जाने के कारण रिजेक्ट हो गयी है, जोकि मेकर/मुतवल्ली के स्तर से सही किया जाना है।
जिसके क्रम में उनके द्वारा उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ सम्पतियों को जनपद स्तर पर ही सम्बंधित मेकर (मुतवल्ली/प्रशासक) द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को लॉगिन कराकर की गयी त्रुटि को 05 जून 2026 तक प्रत्येक दशा में सही कराये जाने की अपेक्षा की गयी है, जिससे कि वेरिफायर/अप्रूवर के स्तर पर अन्तिम कार्यवाही की जा सके।साथ ही बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली/को-आर्डिनेटरों को निर्देशित किया जाता है कि बोर्ड के निर्देशानुसार रिजेक्ट वक्फ सम्पतियों का सही डाटा पोर्टल पर समयान्तर्गत फीड कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने जनपद अम्बेडकरनगर के सुन्नी एवं शिया वक्फ सम्पतियों के मुतवल्लियों को सूचित किया है कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की तारिख, वक्फ का क्रियेशन की तारीख, वक्फनामा/धारा-37/ सम्पत्ति से सम्बन्धित राजस्व अभिलेखों को अपलोड न किये जाने के कारण जो वक्फ सम्पतियां रिजेक्ट हो गयी है, उनको सम्बन्धित मेकर/मुतवल्ली अपने स्तर से जनपद स्तर से पर ही अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को लॉगिन कराकर की गयी त्रुटि को 08 जून 2026 तक प्रत्येक दशा में सही कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि वेरिफायर/अप्रूवर के स्तर पर अन्तिम कार्यवाही की जा सके।












