बहराइच जनपद में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के चलते गुरुवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेल खत्म होने के कारण शहर के डिगिहा इलाके में दो पेट्रोल पंपों को बंद करना पड़ा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। नगर के चांदपुरा, टिकोरा मोड़ और सुखदेव राज पेट्रोल पंपों पर शाम को तेल लेने के लिए वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। शहर में स्थित केबी पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के दो फिलिंग स्टेशन भी तेल खत्म होने के कारण बंद करने पड़े। हालांकि, शाम को तेल की आपूर्ति होने के बाद कुछ पंपों पर स्थिति सामान्य हो गई। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने बताया कि लोगों के बड़ी संख्या में पंपों पर पहुंचने से अफरा-तफरी के हालात बने हैं। तिवारी ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
बहराइच में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़:शहर के दो पंपों पर खत्म हुआ पेट्रोल-डीजल, डीएसओ बोले- ईंधन की किल्लत नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











