Homeउत्तर प्रदेशबलरामपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़:ईंधन की कमी की अफवाह से...

बलरामपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़:ईंधन की कमी की अफवाह से लोग परेशान, DSO बोले- जिले में कोई कमी नहीं है


बलरामपुर जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह के कारण बुधवार को पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में लोग अपनी गाड़ियों के साथ लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए, जिससे ईंधन भरवाने की होड़ मच गई। यह स्थिति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई उन खबरों के कारण उत्पन्न हुई, जिनमें पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति रुकने का दावा किया जा रहा था। इन अफवाहों ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। पेट्रोल पंप संचालकों ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से संयम बरतने की अपील कर रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) कुमार निर्मलेंद्र ने बताया- हमारे जिले में डीजल या पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल टंकियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। यह सिर्फ अफवाह मात्र का दुष्परिणाम है, जिसके कारण पेट्रोल टंकियों पर लोगों की भीड़ लग रही है। प्रशासन की लगातार अपीलों के बावजूद, कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है, जिससे आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments