Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली: काली माता मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा, 'पैड़ा वाले बाबा जी'...

रुधौली: काली माता मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा, ‘पैड़ा वाले बाबा जी’ के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

रुधौली (बस्ती): रुधौली के बुद्धि बाजार स्थित काली माता मंदिर में हर मंगलवार की तरह इस बार भी आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में भव्य हनुमान चालीसा पाठ, भजन और कीर्तन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस भक्तिमय आयोजन में उस वक्त चार चांद लग गए जब “पैड़ा वाले बाबा जी” का आगमन हुआ। उनके दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी।

आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा। भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासकर बच्चों में एक अलग ही अद्भुत उत्साह और खुशी देखने को मिली।

इस पुनीत कार्य को अमन पांडे के नेतृत्व में, जिला गौ रक्षक प्रमुख रमन पांडेय और क्षेत्र के समस्त सनातनी भाइयों के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को अत्यंत भव्य और यादगार बनाने में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

मुख्य रूप से सचिन मिश्रा, उमंग मिश्रा, सत्यम त्रिपाठी, सरवन पांडेय, कार्तिक, कुलदीप, आदित्य यादव, विपिन चौधरी, युवराज, साहिल पांडेय, रवि पांडेय, आयुष तिवारी, अभिषेक कौशादान, प्रिंस सिंह, रोहित पांडेय, राज सिंह, युवराज सिंह, अर्पित पांडेय, दिनेश यादव, सौरभ शर्मा और विकास सिंह सहित कई अन्य साथियों ने अपने सामूहिक प्रयासों से इस आयोजन को पूर्ण रूप से सफल बनाया।

रिपोर्ट: सुशील शर्मा 

जिला ब्यूरो चीफ़ (बस्ती) एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments