Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू नहर किनारे बढ़ा कटान का खतरा:सड़क किनार डाले जा रहे बड़े-बड़े...

सरयू नहर किनारे बढ़ा कटान का खतरा:सड़क किनार डाले जा रहे बड़े-बड़े पत्थर, विभाग ने शुरू किया काम


गिलौला क्षेत्र के खुटेहना रोड स्थित पुल के पास सरयू नहर की दूसरी पटरी पर बनी सड़क पर कटान का खतरा बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया था। लगातार हो रही कटान से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार नहर विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कटान को रोकने के लिए नहर विभाग ने जेसीबी समेत अन्य मशीनों की मदद से बचाव कार्य शुरू करा दिया है। नहर किनारे बड़े-बड़े पत्थर डाले जा रहे हैं, जिससे मिट्टी का कटाव रोका जा सके और सड़क सुरक्षित बनी रहे। स्थानीय निवासी निजामुद्दीन, नूर मोहम्मद, दद्दन और रोशन ने बताया कि समय रहते काम शुरू होने से बड़ी क्षति टल सकती है। वहीं नहर विभाग का कहना है कि कटान रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments