HomeHealth & Fitnessदरभंगा की ननद और भौजाई की बेगूसराय के सिमरिया गंगा नदी में...

दरभंगा की ननद और भौजाई की बेगूसराय के सिमरिया गंगा नदी में डूबने से मौत 

बेगूसराय ब्यूरो। चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा नदी घाट पर शनिवार की सुबह दरभंगा जिले से आई गंगा स्नान करने ननद और भौजाई की सिमरिया गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों गंगा नदी में स्नान कर रही थी। मृतक ननद और भौजाई की पहचान कर ली गई है। दरभंगा जिले के विष्णपुर डिलाही निवासी अरुण महतो की 24 वर्षीया पत्नी मन्नु देवी, और श्रवण महतो की 17 वर्षीया पुत्री सुंदरी कुमारी के रूप में हुई है। गंगा नदी से ननद सुंदरी कुमारी का शव गोताखोरों ने खोजकर गंगा नदी से बाहर निकाल दिया है।

वहीं, भौजाई के शव की खोजबीन अभी जारी है। ननद सुंदरी कुमारी 12वीं  कक्षा की छात्रा थी। वहीं, भौजाई मन्नु देवी को एक डेढ़ साल का पुत्र अरिमल कुमार है। दरभंगा जिले से 40 की संख्या में लोग सिमरिया गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आए थे। दरभंगा से गंगा स्नान करने आए साथ में लक्ष्मण महतो ने बताया कि मां का श्राद्ध-कर्म 15 दिन में समाप्त होने के बाद सभी लोग सिमरिया गंगाघाट स्नान करने के लिए आए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि ननद और भौजाई दोनों स्नान करने के लिए एक साथ गयी थी। जैसे ही गंगा नदी में दोनों एक साथ डुबकी लगाई दोनों डूबी ही रह गयी। ननद और भौजाई की एक साथ मौत गंगा नदी में होने के बाद घर के परिजनों का हाल रो-रोकर बुरा है। चकिया थाने की पुलिस  सिमरिया गंगा घाट पर भौजाई का शव गंगा नदी निकलवाने के लिए कैंप कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments