निचलौल थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे भेड़ीहारी गांव में रविवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान उप निरीक्षक वंदना ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इनमें 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (वीमेन हेल्पलाइन) और 101 (अग्नि मिशन सेवा) शामिल थीं। इस अवसर पर बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल सरफुद्दीन, अक्षय कुमार, शुभम वर्मा और ग्राम प्रधान दुष्यंत सिंह सहित गांव की महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भेड़ीहारी गांव में बहू-बेटी सम्मेलन:मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












