Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हाड़ा बसहरी के पास नहर में मिला बच्चे का शव:काले रंग की...

हाड़ा बसहरी के पास नहर में मिला बच्चे का शव:काले रंग की बनियान पहने था मासूम, पहचान नहीं


नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हाड़ा बसहरी के पास बेलवा साइफन के निकट सरयू नहर से एक लगभग 3 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ है। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 4:30 बजे की है। शव अधसड़ी अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने नहर में शव तैरता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर नानपारा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक बालक ने काले रंग की बनियान पहन रखी थी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अनिरुद्ध यादव ने बताया कि बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों और जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से शव का मिलान कर रही है। उपनिरीक्षक अनिरुद्ध यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मासूम का शव संभवतः कहीं और से बहकर यहां तक आया है। इस संबंध में मोतीपुर और मूर्तिहा थानों को भी सूचित किया गया है। शिनाख्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या बच्चा बहकर यहां आया है या किसी ने शव को नहर में फेंका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments