Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चीनी मिल गेट के पास व्यक्ति का शव मिला:दिनभर बेंच पर पड़ा...

चीनी मिल गेट के पास व्यक्ति का शव मिला:दिनभर बेंच पर पड़ा रहा, शाम को मौत की पुष्टि

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में चीनी मिल गेट के पास गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लगभग 40 वर्षीय यह व्यक्ति दिनभर सड़क किनारे एक बेंच पर पड़ा रहा, जिसे लोग बीमार या आराम करता समझते रहे। शाम को जब उसके शरीर में कोई हरकत नहीं दिखी, तब उसकी मौत का पता चला और इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति को चीनी मिल गेट से कुछ दूरी पर बैठा देखा गया था। कुछ देर बाद वह पास में रखी बेंच पर जाकर लेट गया। दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन किसी ने उसकी स्थिति पर ज्यादा गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। शाम के समय जब लोगों ने उसे काफी देर तक एक ही स्थिति में पड़ा देखा, तो पास जाकर आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुंडेरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular