Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:शादी के एक साल बाद संदिग्ध...

नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:शादी के एक साल बाद संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदाहा कला गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान बरदाहा कला निवासी रामसागर पुत्र कन्हई निषाद की पत्नी चांदनी निषाद (22) के रूप में हुई है। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, चांदनी की शादी लगभग एक वर्ष पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि खबर लिखे जाने तक मृतका के मायके पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments