श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत नरपतपुर के मजरा तौवाब पुरवा में शनिवार को एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान तौवाब पुरवा निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद हसन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर नवीन मॉडर्न थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। फिलहाल युवक की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।
तौवाब पुरवा में युवक का शव फंदे से लटका मिला:मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











