सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत भिटौरा में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। सम्मेलन में महिला कांस्टेबल किरन यादव ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा सहित कई आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र राज सिंह, हेड कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल राघवेन्द्र तिवारी और महिला कांस्टेबल किरन यादव आदि उपस्थित रहे।
भिटौरा में महिलाओं की सुरक्षा पर कार्यक्रम:मिशन शक्ति के तहत विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी दी गई
RELATED ARTICLES












