महराजगंज शहर के चिऊरहा रोड स्थित आजाद नगर में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। मैनुद्दीन और बदरे आलम के घरों के पास नाली का निर्माण न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से बरसात के बाद कई दिनों तक सड़क पर पानी भरा रहता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके कपड़े खराब होने और फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी आसपास दुर्गंध और गंदगी का माहौल पैदा कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चिऊरहा रोड पर जलजमाव, नाली नहीं बनी:बारिश का पानी सड़क पर, राहगीरों को आवागमन में परेशानी
RELATED ARTICLES












