बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। मिहींपुरवा निवासी प्रिया मिश्रा ने ससुराल पक्ष पर 5 लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग का आरोप लगाया है। प्रिया मिश्रा की शादी जालौन के सुशील नगर निवासी हरवंश पाण्डेय से तय हुई थी। विवाह 29 अप्रैल 2026 को होना था। आरोप है कि 30 मार्च 2026 को शाम करीब 1 बजे हरवंश पाण्डेय अपने साथियों के साथ प्रिया के घर पहुंचा और दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और मारपीट की। इस हमले में प्रिया, उनकी मां, भाई और मामी घायल हो गए। आरोपियों ने घर में मौजूद 14 वर्षीय बहन को भी जबरन ले जाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रिया की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दहेज में ₹5 लाख और कार की मांग:विरोध करने पर मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES












